Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर:पुलिस अधीक्षक ने पटहेरवा थाने का किया निरीक्षण

फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार करने का मातहतों को पढ़ाया पाठ

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाने का पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने जिले के पटहेरवा थाना का औचक निरीक्षण किया। यहा लापरवाही पुलिसकर्मियों की ए पी जमकर क्लास लगायी।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल सोमवार की देर रात पटहेरवा थाने पहुंचे। यहा कार्यालय में रखे अभिलेख, अपराध रजिस्टर व आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव को लेकर थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी ली।
एसपी ने शिकायतो  के  निस्तारण की स्थितियों के संबंध में पूछताछ की और शिकायतों संबंधित प्रार्थना पत्रो का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि महिला हेल्पडेस्क व जनसुनवाई हेतु प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता पूर्वक निस्तारण करे।
उन्होंने कहा कि पीड़ित को शिकायती प्रार्थना पत्र रसीद दिया जाए और मौके पर पुलिस भेजकर समस्या का शत् प्रतिशत निस्तारण कराया जाय। इसके अलावा एसपी अंकित बीट सूचना की तत्काल संबंधित उप निरीक्षकों से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए रजिस्टर को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया।साथ ही साथ प्रत्येक जन शिकायत का फीडबैक स्वयं थानाध्यक्ष को करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त थाने के मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने की बात दोहरायी।

Related Articles

Back to top button