Breaking
रामायण का 1224 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, तोड़ा जवान और पठान का रिकॉर्डथाईलैंड: फुकेत में आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत, 36 घायलओडिशा: चक्रवाती तूफान का खतरा, सरकार ने लोगों को सुरक्षित निकालने के दिए आदेश21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगी
उत्तर प्रदेशराज्य

अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला ने वृंदावन योजना स्थित कार्यालय परिसर का किया गया औचक निरीक्षण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। दिनांक 16.06.2026 को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला ने  वृंदावन योजना स्थित कार्यालय परिसर के समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, कार्यालय परिसर में पाए गए अनाधिकृत व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

अपर आवास आयुक्त एवं सचिव ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्य व्यवस्था के प्रति पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने तथा कार्यालय में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी कार्य संस्कृति बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप आवास आयुक्त (लखनऊ ज़ोन) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button