Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव में घमासान जारी, अब्बा जान को लेकर जंग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच में जंग जारी है अब्बा जान वाले बयान को लेकर दोनों के बीच में पलटवार जारी है योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन मुस्लिम वोट चाहिए उन्हें अब्बा जान से इतनी तकलीफ क्यों है अब्बा जान शब्द कोई गलत शब्द नहीं है ।

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा ‘अब्बा जान’ शब्द के इस्तेमाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को आपत्ति नही होनी चाहिए ,”मैंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्हें मुस्लिम वोट तो चाहिए पर इस शब्द से परहेज क्यों है? क्या यह असंसदीय शब्द है?ऐसा नही है और किसी को भी इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।” बिल्कुल नहीं।मुख्यमंत्री ने कहा, ”जब अखिलेश सत्ता में थे तब उनके पास समय नहीं था।

वह पूर्वान्ह 11 बजे सोकर उठते थे और दो घंटे बाद नहाते थे। दोपहर का भोजन करने के बाद 10 मिनट के लिए दफ्तर जाते थे और अपने दोस्तों के साथ व्यस्त रहते थे। ऐसी हालत में वह उत्तर प्रदेश के 22-24 करोड़ लोगों की अगुवाई नहीं कर सकते थे।” अयोध्या में विकास के नाम पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवाने के अखिलेश के आरोपों का जवाब देते हुए योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने किसी भी गरीब के घर पर बुलडोजर नहीं चलवाया है, दरअसल जिन लोगों ने भ्रष्टाचार और अतिक्रमण करके धन कमाया, उनके खिलाफ यह सरकार कार्रवाई कर रही है ऐसे में, दर्द उन्हीं को हो रहा है जिनके राज में गुंडे और माफिया शासन करते थे।

Related Articles

Back to top button