Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 4 February 2026‘UP Pharma Conclave 1.0 में CM योगी ने कहा PM मोदी की नीतियों से झुकीं महाशक्तियां’,संसद के मकड़ द्वार पर राहुल प्रियंका समेत विपक्ष के सांसदों ने किया प्रदर्शनभारत अमेरिका ट्रेड डील साइन, टैरिफ दर 50% से घट कर हुई 18%, शेयर बाजार में उछाललोकसभा में राहुल गांधी के बोलते समय जोरदार हंगामा, उछाले गए पेपर, रोकने पर विपक्षी सांसदों ने भी किया बोलने से इनकार,7 सांसद निलंबितलोकसभा 4 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित, हंगामा करने वाले 8 सांसद पूरे बजट सत्र तक निलंबितराहुल का बड़ा आरोप इतिहास में पहली बार नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गयालोकसभा:नेता विपक्ष राहुल गाँधी को बोलने से रोका तो विपक्ष ने बोलने से किया इंकारलोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी के हमलों से असहज दिखे शाह और राजनाथ, सदन की कार्यवाही तीन बार हुई स्थगितकेंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग तथा उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाने वाला है- ब्रजेश पाठक
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत ‘भारत बंद’ को सफल करार दिया और कहा कि ‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ-पैर फुला दिए हैं और भाजपा के नेता व समर्थक घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।

सपा प्रमुख ने सोमवार की देर रात ट्वीट किया,’ ‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए हैं। भाजपा के नेता एवं समर्थक आज घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए जिन पूंजीपतियों की ऋणी रही है उनके इशारे पर ही काम कर रही है।”

गौरतलब है कि केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत ‘भारत बंद’ का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा।

राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर, सोमवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था।

Related Articles

Back to top button