Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
मनोरंजन

रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का ट्रेलर, परदे पर फिर जिंदा होंगे कारगिल हीरो

दिल्ली। बहुचर्चित फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. देशभक्ति से ओतप्रोत इस ट्रेलर को देख लोगों को रोंगटे खड़े होने वाले हैं. यह फिल्म कारगिल युद्ध (Kargil War) के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra) के जीवन पर बनी है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershah) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल निभा रहे हैं.  फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया है. कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा के अदम्य साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा था. कहा जाता है कि युद्ध के दौरान उनका कोड नेम ‘शेरशाह’ था.

ट्रेलर काफी शानदार है, ट्रेलर में विक्रम (Vikram Batra) की निजी जिंदगी से लेकर युद्ध के दौरान तक के विक्रम बत्रा के हर एक पल को दिखाया गया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शहीद विक्रम ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी थी. इसके साथ ही ट्रेलर में उनकी निजी जिंदगी को भी पेश किया गया है. ट्रेलर आपकी आंखों में आंसू लाने वाला है.

यह ट्रेलर विक्रम बत्रा (Vikram Batra) की जाबांजी को बयां करता है. फिल्म में सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा का रोल निभाया है. उन्होंने अपने अभिनय से कैरेक्टर में जान डाल दी है. बता दें कि विक्रम ने कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण चोटी 4875 पर कब्जा करने के लिए अपनी जान दे दी थी. यह फिल्म 12 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button