Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा सरकार किसान, नौजवान, मजदूर, कारोबार विरोधी है-अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान और तबाह हो गया है।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान, मजदूर, कारोबार विरोधी है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान और तबाह हो गया है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, नौजवानों की नौकरी, रोजगार और महंगाई को लेकर जनता से झूठ बोला। सरकार ने कहा था कि जीएसटी लागू होने से कारोबार आसान होगा लेकिन जीएसटी दुनिया का इकलौता ऐसा कानून है जिसमें सबसे ज्यादा संशोधन हुए है। जीएसटी में तमाम संशोधनों के बाद भी फिर बदलाव करना पड़ा।
रविवार को इटावा में मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब सवाल यह है कि जीएसटी लागू होने से लेकर अब तक सरकार ने किसको मुनाफा कमवाया। सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी। हर चीज के दाम बढ़े। वर्शों तक जनता से वसूली हुई। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जीएसटी का स्लैब कम होने से भी महंगाई कम नहीं होगी। क्योंकि जिनको मुनाफाखोरी की आदत पड़ गयी है वे कीमतें कम नहीं करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर नहीं बोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है भाजपा नेताओं के मुंह पर भी अमेरिका का टैरिफ लग गया है। अमेरिका के टैरिफ लगाने से भदोही का कारपेट, मुरादाबाद का ब्रास का एक्सपोर्ट, मेरठ, सहारनपुर और अन्य जगहों से जो निर्यात होता था उसका नुकसान होना शुरू हो गया है। इससे कारीगर बेरोजगार होंगे, अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है तो भारत सरकार को भी अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के लिए सोचना चाहिए। फैसला लेना चाहिए। भाजपा सरकार में स्वदेशी का नारा केवल बातो से है। मेकिंग इंडिया बर्बाद हो गया। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार खेती को बर्बाद कर रही है। खेती करने वाले गांव, गरीब पीडीए के लोग हैं। इसीलिए सरकार डीएपी नहीं दे रही है। यूरिया नहीं हैं। कीटनाशक महंगा है। किसान खाद के लिए भटक रहा है। किसान मेहनत करके फसल उगाता है। उसके बाद भी किसान को फसल की कीमत नहीं मिल पाती है। भाजपा सरकार में किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। इस सरकार के रहते किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सोच वर्चस्ववादी है। वह पीडीए समाज का उत्पीड़न और शोषण करती है। भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति करती है। भाजपाइयों के मन में पीडीए के लिए कूट-कूट कर दुर्भावना भरी है। भाजपा सरकार जाएगी तभी महंगाई कम होगी, विकास होगा और गरीबों को इलाज मिलेगा। अन्याय, अत्याचार खत्म होगा।

Related Articles

Back to top button