Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश ने मोदी पर कसा कंज, जनता माफ नहीं करेगी.चुनाव में साफ करेगी.।

लखनऊ: कृषि कानूनों की वापसी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की जीत बताया हैं
अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से माफी मांगे जाने को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि जनता माफ नहीं करेगी. जनता चुनाव में साफ करेगी.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनाव के मद्देनज़र लिया गया फैसला बताया और कहा कि जिस प्रकार से जनता सड़कों पर आ गई, हो सकता है उसके कारण घबराकर सरकार को ये फैसला वापस लेना पड़ा हो. अखिलेश ने ये भी सवाल उठाया कि चुनाव के बाद भविष्य में इस प्रकार के कानून नहीं लाए जाएंगे, इसका आश्वासन कौन देगा. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने किसानों को बधाई दी, लेकिन ये भी कहा कि जनता को अलर्ट रहना होगा. बिना इनको हटाए किसानों के पक्ष में फैसले नहीं होंगे इनका दिल साफ नहीं है. चुनाव बाद ये वापस बिल ले आएंगे.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट के लिए सबकुछ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नजर किसानों के हित पर नहीं, वोट पर है. अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवालिया लहजे में कहा कि इस आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है, क्या भाजपा उनकी जान वापस ला सकती है. क्या किसानों पर जुल्म के लिए ये सरकार माफी मांगेगी?

Related Articles

Back to top button