Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
उत्तर प्रदेश

होली तक नही जाएगी आपकी थाली से रोटी, गेहूं-चावल के साथ दाल, तेल और नमक भी मिलेगा मुफ्त ।

लखनऊ : सरकार द्वारा कोरोना काल में शुरू किए गए मुफ्त राशन योजना के अंतर्गत अब होली तक सभी को फ्री राशन वितरित किया जाएगा , पहले सुनने में आया था कि इसे नवंबर मे ही बंद कर दिया जाएगा, परंतु अब इसे बढ़ा दिया गया है। सीएम योगी के इस फैसले से यूपी के 15 करोड़ लोगों को फायदा मिलने वाला है। सीएम योगी ने फ्री राशन योजना के तहत गेहूं-चावल के अलावा दाल, तेल और नमक भी देने का फैसला किया है।
दिवाली से ठीक एक दिन पहले अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह में भाग लेने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को होली तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को हर महीने मिलेगा। साथ ही सीएम योगी ने कहा, फ्री राशन योजना में मिलने वाला गेहूं और चावल के साथ-साथ अब दाल, तेल और नमक भी बांटा जाएगा। दिवाली पर सीएम योगी की इस घोषणा से लोगों में खुशी है।

आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान शुरू हुए राशन वितरण में 122 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्‍न बांटा गया। यूपी सरकार की ओर से 2339556.740 मीट्रिक टन व पीएमजीकेएवाई में 9853889.085 मीट्रिक टन राशन बांटा जा चुका है। प्रदेश में करीब 33705755 राशन कार्ड धारक हैं। प्रदेश सरकार ने 80 हजार कोटेदारों के माध्‍यम से राशन हर गरीब व बेसहारा लोगों तक राशन पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चार चरणों में राशन वितरण किया गया। इसमें प्रथम चरण में अप्रैल से जून 2020 में 140603565 लाभार्थियों को 2085003 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न वितरित किया गया। इसी तरह दूसरे चरण में जुलाई से नवंबर 2020 में 3536373.863 मीट्रिक टन गेहूं व चावल का वितरित किया गया। तीसरे चरण मई व जून 2021 में 14 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 1413984.816 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न वितरित किया गया। सरकार की ओर से जुलाई से अक्तूबर में अब तक 96 प्रतिशत लाभार्थियों तक फ्री राशन पहुंचाने का काम किया। चार महीने में सरकार की ओर से 2818527.091 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न लोगों तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button