Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

इफको ने नैनो यूरिया प्लस को लेकर किया प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

कुशीनगर। इफको कुशीनगर उत्तरप्रदेश द्वारा जनपद कुशीनगर के विकास भवन सभागार-रविन्द्र नगर में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कुशीनगर नीरज कुमार गौण द्वारा सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि इफको के सभी उत्पाद कृषी निवेश केन्द्रों पर उपलब्ध हो और किसानों को नैनो उर्वरकों से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए किसानों को दी जाए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको उत्तरप्रदेश के उप महाप्रबंधक डा. आर.के.नायक द्वारा सभागार में उपस्थित जनपद के सभी इफको बिक्री केंद्र प्रभारियों को जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता तथा दानेदार उर्वरकों के अन्धाधुन्ध प्रयोग से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए नैनो यूरिया प्लस,नैनो डीएपी,सागरिका तरल,एनपीके कंसोर्टिया,सहित अन्य जैव उर्वरकों के अधिकाधिक प्रयोग बिधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप क्षेत्र प्रबन्धक राजकुमार द्वारा केंद्र प्रभारियों को प्रोत्साहित किया गया कि नैनो उर्वरकों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री किसानो को अधिक से अधिक करे जिससे कि कृषी के लागत में भी कमी आए एवं फसलों का उत्पादन भी बढ़े। सभी केंद्र प्रभारी को जल विलय उर्वरक एवं इफको के नैनो उर्वरक एवं अन्य सभी उत्पादों की बिक्री पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी गई ।

इस कार्यक्रम में इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सिंह द्वारा सभी कीट नाशी दवाओं की उपलब्धता एवम् बिक्री प्रबन्धन पर चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इफको प्रतिनिधि जयप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि इफको किसानों के द्वारा है किसानों से है किसानों के लिए है। इफको किसान की शान है।सहकारिता की पहचान है और सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करती है। सहकार से ही समृद्धि है।इस लिए इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग के लिए किसानो से सधन सम्पर्क करने की आवश्यकता है और इफको किसान ड्रोन से छिड़काव करा कर कृषी की लागत कम करने मे किसानों का सहयोग किया जाना चाहिए*।

इस कार्यक्रम में ADCO गण राधेश्याम सिंह, राजेश यादव,पी एन त्रिपाठी,श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव SFA इफको अभिषेक दूबे, श्रीमती किरण सिंह, रविन्द्र तिवारी,शशि प्रकाश राय,धन्नजय पाण्डेय आदि MPACS सचिव परिषद पदाधिकारियों एवं समस्त इफको केंद्र प्रभारी सहित 82 लोग की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button