Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
uncategorized

असम विधानसभा चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 75.9 प्रतिशत वोटिंग

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

दिसपुर। असम में 126-सदस्यीय विधानसभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं. ज्यादातर सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाले NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है. इन चुनावों में BJP लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस उस राज्य को वापस जीतने की कोशिश में है, जहां से उसे 2016 में सत्ता से बाहर कर दिया गया था.

असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और AJP अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई शामिल हैं. 35 जिलों में फैले 31490 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. कुल 2.50 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और तीसरे लिंग के 318 लोग शामिल हैं.

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटिं जारी है. दोपहर 3 बजे तक के मतदान प्रतिशत सामने आ गए हैं. असम में दोपहर तीन बजे तक 75.9 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

Back to top button