Breaking
भारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिलातमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बतायामाइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, जाने क्यों होइ फिल्म फेमस
अर्ली बिज़नेस

टाटा मोटर्स का धमाका, विदेशी कंपनियों को लगाया पंच का तड़का, देश में मची धूम।

नई दिल्ली : बिजनेस बाजार में भारतीय ग्राहकों के लिए अब वो समय आ गया है जब विदेशी वहानों से ज्यादा देशी वाहनों को वरीयता दी जा रही है। देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने देश में ,अपनी कोशिशों द्वारा विदेशी वाहन कंपनियों को पछाड़ने का पूरा इंतजाम सुनिश्चित कर दिया है ।
कंपनी अपनी वहानों में इतनी सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान कर रही है कि लोग अब विदेशी कारों को भूलने लगे हैं। यहां तक की कंपनी अपनी हर गाड़ी पर मारुति सुजुकी से ज्यादा कमाई कर रही है।

टाटा मोटर्स अब सबसे सुरक्षित गाड़ियों के लिए जानी जाने लगी है। फीचर्स के मामले में टाटा के वाहन किसी से पीछे नहीं हैं। और यही कारण रहा है कि टाटा की टिगोर, टियागो से लेकर नेक्सॉन तक की कारों को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में टाटा ने पंच लॉन्च किया है जिसे भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लगभग कंपनी के हरएक मॉडल को पसंद किया जा रहा है। एक रिपोर्ट की माने तो, कंपनी सिंगल कार पर मार्केट लीडर मारुति सुजुकी की तुलना में ज्यादा पैसे कमा रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि, टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में प्रति कार 45,810 रुपये का प्रॉफिट कमाया है। यह इसी अवधि के दौरान मारुति सुजुकी की तुलना में लगभग दोगुना है। और ऐसे 10 वर्षों में पहली बार हुआ है जब देशी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के यात्री वाहन डिवीजन का मार्जिन बढ़कर 5.2 प्रतिशत हो गया है। वहीं, मारुति की बात करें तो कंपनी के लिए यह मार्जिन 4.2 प्रतिशत तक गिर गया है।

टाटा मोटर्स की ग्रोथ की वजह के बारे में बात करें तो कंपनी 2016 के बाद से अपनी ऐसी रणनीति बदली की मार्केट में छा गई। टियागो के लॉन्च के बाद कंपनी ने टिगोर, नैक्सॉन, हैरियर, अल्ट्रोज, सफारी और पंच को लॉन्च किया। इन सभी मॉडल्स को ग्राहकों ने खूब पसंद किया और कई कारें तो बेस्ट सेलिंग में शामिल हो गई हैं। 2016 से 2021 तक, टाटा ने शानदार मॉडल्स को लॉन्च किया। इसके साथ ही टाटा एकमात्र भारतीय ब्रांड है जिसके पास देश में तीन 5-स्टार रेटेड कारें नेक्सॉन, अल्ट्रोज़ और पंच हैं

Related Articles

Back to top button