Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

सब्जी पर रेट गिराने से नाराज किसानों ने सड़क पर फेंकी सब्जी

यूपी: शनिवार को भी ऐसा ही हुआ. बारिश के बाद किसान जब अपनी सब्जी ट्रैक्टर में भरकर बेचने आए तो आढ़तियों ने भाव एकदम गिरा दिए, जिससे गुस्साए किसानों ने सब्जियों को सड़क पर ही फेंक दिया. किसानों का कहना था कि उन्हें सब्जी मंडी में उपज की सही कीमत नहीं मिल पा रही है. विरोध स्वरूप वह लोगों को मुफ्त में सब्जी दे रहे हैं.

 

किसानों ने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी

किसानों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की. किसानों का यह भी कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बार-बार बात करती है लेकिन यहां तो सब्जी उत्पादन करने वाला किसान ही परेशान है. टूंडला और उसके आसपास के इलाकों में भिंडी, तोरई, लौकी, मिर्च, सब्जियों की फसल बहुत होती है. लेकिन अभी कुछ बरसात और कुछ आढ़तियों की मनमानी से सब्जी की कीमत नहीं मिल पा रही है.

 

वहीं, टूंडला स्थित सब्जी मंडी के सचिव कमलेश कुमार का कहना है कि सब्जियों की कीमत बिक्री सब्जियों की आवक और उपभोग पर निर्भर रहती है. जब सब्जी अधिक मात्रा में मंडी में आ जाती है तो उसके भाव गिर जाते हैं. और वैसे भी टूंडला की सब्जी मंडी देहात की मंडी कही जाती है, जहां आसपास के किसान ज्यादा आते हैं और इतनी बिक्री नहीं है. किसानों को यह चाहिए कि वह इस मंडी में सब्जी न ला कर सीधे फुटकर विक्रेताओं को अपनी सब्जी दे ताकि कीमत अच्छी मिले.

Related Articles

Back to top button