Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अर्ली बिज़नेस

महंगाई पर कसी लगाम, पेट्रोल डीजल के रेट कम होने से सरसों तेल मे भी आई गिरावट ।

लखनऊ : लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर सहित यूपी के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के बाद सरसो का तेल सस्ता हो गया हैं। खबर के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी होने के बाद खानें वाले तेलों की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही हैं।
खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 50 से 60 रुपये प्रति टीन सस्ता हो गया हैं। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में कल ही सरसों के तेल के प्रति टीन दामों में 50 से 60 रुपये की कमी आई है। आने वाले समय मे सरसो तेल और भी सस्ते होंगे।

वहीं आम आदमी के लिए सरसो तेल 5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया हैं। लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर में रिटेल में तेल 175 से 180 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि बरेली के थोक बाजार में सरसों का तेल 168 रुपये लीटर है।

आपको बता दें की केंद्र की मोदी सरकार के पेट्रोल-डीजल पर एक्ससाइज ड्यूटी कम करने के बाद योगी सरकार ने भी लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया था। इससे पेट्रोल-डीजल के दामों में 12 रुपये की कमी हुई थी। इसका असर अब अन्य चीजों पर भी दिखाई देने लगा हैं।

Related Articles

Back to top button