Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नरेंद्र मोदी से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड में,लड़ने के प्रयास में |

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का महिलाओं के साथ संवाद का पहला कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी चित्रकूट के रामघाट में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ लड़की हूं, लड़ सकती हूं कार्यक्रम में संवाद करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड आ रही हैं। बुधवार को प्रियंका गांधी चित्रकूट में महिलाओं से संवाद करेंगी और लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को रफ्तार देंगी।
पीएम मोदी का 19 नवंबर को झांसी में दौरा प्रस्तावित है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दुर्दशा के दौर से गुजर रहे उत्तर प्रदेश के लिए आशा की एक नई किरण लेकर आई हैं और उन्हें लेकर प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों में बहुत उत्साह और उम्मीद का माहौल है। उन्होंने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के एक प्रतीक का रूप ले लिया है। पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है, उसका सबसे ज्यादा बुरा असर महिलाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक मुकम्मल योजना तैयार की है। इसके तहत आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इसके अलावा कांग्रेस के सत्ता में आने पर छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन भी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का वादा भी किया गया है।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि यह केवल वादे नहीं बल्कि प्रियंका गांधी वाद्रा के अपने निर्णय हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिलाएं भाजपा के कुशासन का खात्मा करेंगी।

Related Articles

Back to top button