Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशमनोरंजन

 झटको की महारानी सपना चौधरी को लखनऊ की अदालत से मिला झटका |

लखनऊ। लखनऊ की एक अदालत ने एक कार्यक्रम को कथित रूप से रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के आरोप में फेमस डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने बुधवार को चौधरी के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को 22 नवंबर तक इस पर अमल करने को कहा, जो मामले की सुनवाई की अगली तारीख है।

अदालत उस मामले में सपना के खिलाफ आरोप तय करेगी जिसके लिए आरोपी की उपस्थिति आवश्यक है।

सपना चौधरी ने पहले भी अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया गया था।

चौधरी के खिलाफ 14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में डांस शो के लिए कथित रूप से कैंसिल होने के बाद से ही सपना के लिए मुसीबतें बढ़ी हुई हैं।

इस एफआईआर में डांसर के अलावा कार्यक्रम के आयोजकों जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इबाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का भी नाम है।

कार्यक्रम का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 300 रुपये की कीमत पर बेचा गया था।

कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे लेकिन जब चौधरी रात 10 बजे तक नहीं पहुंची तो भीड़ ने मौके पर हंगामा कर दिया।
लोगों का पैसा भी उन्हें वापस नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button