Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेशदिल्ली/एनसीआरराज्य

Kovid नियमों के उल्लंघन के आरोप में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री पर केस दर्ज

आगरा । आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा ताज शहर में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और 17 अन्य के खिलाफ सोमवार को लोहा मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

पार्टी के लोगों पर आरोप है कि रविवार को हुई रैली में पार्टी को जितने लोगों की परमिशन में दी गई थी, यात्रा में उससे ज्यादा लोग थे। आरोपियों पर कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। लखनऊ के बाद आगरा में यह दूसरी तिरंगा संकल्प यात्रा थी, जिसमें हजारों लोगों ने राष्ट्रीय तिरंगे के साथ भाग लिया था।

आप के एक सदस्य ने कहा कि स्पष्ट रूप से यात्रा की सफलता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को परेशान कर दिया है।

साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की यात्रा में भी हजारों लोग और वाहन थे, वह भी तो सभी महामारी मानदंडों और धारा 144 का घोर उल्लंघन था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button