Breaking
केरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्री
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

ईशान किशन की तूफानी पारी के बदौलत भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 8-1 से आगे हुई टीम इंडिया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। 

नई दिल्ली। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार रात एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच चरम पर था, लेकिन परिणाम ने इस तथाकथित प्रतिद्वंद्विता की हकीकत साफ कर दी है। भीड़ दो हिस्सों में बंटी थी। एक तरफ नीला समंदर, दूसरी ओर हरा सैलाब मगर मैच का रुख जल्दी ही एकतरफा हो गया है। आठवें ओवर का वह दृश्य काफी कुछ बयान कर रहा था, जब शादाब खान अलग-अलग फील्ड सेट कर चुके थे, गुगली और लेग ब्रेक आजमा चुके थे, लेकिन ईशान किशन हर दांव का जवाब दे रहे थे। एक रिवर्स स्वीप चौके के बाद शादाब ने अपने कप्तान सलमान अली आगा की ओर देखा, मानो कोई समाधान तलाश रहे हों। उसी पल मुकाबले की दिशा स्पष्ट हो गई है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल मानी जा रही थी। विश्लेषकों का अनुमान था कि पाकिस्तान के चार स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को जकड़ लेंगे। हालांकि भारतीय ड्रेसिंग रूम में अलग सोच थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बाद में कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार थी और 175 का स्कोर परिस्थितियों के लिहाज से 15-20 रन अधिक था। ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर मैच की कहानी लिख दी है। मध्य ओवरों में उन्होंने लगातार 14 गेंदों का सामना किया, जिनमें 41 रन जोड़े। आगा, साइम अयूब, अबरार अहमद और शादाब चार अलग-अलग गेंदबाजों को उन्होंने निशाना बनाया। दस चौके और तीन छक्कों के साथ उनकी पारी ने स्टेडियम का माहौल पूरी तरह बदल दिया है।

गौरतलब है कि अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित भूमिका निभाई और स्ट्राइक घुमाकर ईशान को खुलकर खेलने का मौका दिया। टीम का कुल स्कोर 175 तक पहुंच गया, जो इस पिच पर चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत दबाव में रही। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और साहिबजादा फरहान को शॉर्ट गेंद पर कैच कराया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सटीक यॉर्कर से साइम अयूब को पवेलियन भेजा और अगली ही गेंद पर आगा को चलता किया। 13 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद मुकाबला लगभग तय हो गया है। बाबर आजम ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी पारी बिखरती चली गई और पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। भारत ने 61 रन से जीत दर्ज की और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को 8-1 तक पहुंचा दिया है।

Related Articles

Back to top button