Breaking
राहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
मनोरंजन

केजीएफ और बाहुबली को पीछे छोड़ने आ गए कमल हासन, रिलीज किया Thug Life का टीजर

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) ने अपने 69वें बर्थडे पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है. एक्टर ने अपनी मच अवेटेड फिल्म Thug Life का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया. इस फिल्म के चंद सेकेंड के टीजर ने इस बात का इशारा कर दिया कि ये फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘बाहुबली’ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकती है. इस चंद सेकेंड के टीजर में कमल हासन की एंट्री से लेकर फिल्म का पिक्चराइजेशन जबरदस्त है जो आपको लॉर्जन देन लाइफ का फील देगा.

कमल हासन ने ये टीजर अपने बर्थडे पर रिलीज करके फैंस को दिल एक बार फिर से जीत लिया. इस टीजर की शुरुआत में मैदान नजर आ रहा है. जिसमें कमल हासन अकेले खड़े नजर आ रहे हैं. एक्टर ने क्रीम कलर की शॉल ओढ़ी हुई है और हाथों में पट्टियां बंधी हैं. लंबे बाल, आंखों में गुस्सा और कराटे का एक्शन करते हुए नजर आए. इसके बाद आप देखेंगे कि कुछ लोग काले कपड़े में उनकी ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ ही मिनटों में कमल हासन इन सभी लोगों का ऐसा हाल कर देते हैं कि वो ढेर हो जाते हैं.

Related Articles

Back to top button