Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा के मजबूत होते जनाधार से भाजपा डरी किया कृषि कानून वापस, आसिम आज़मी।

मुंबई : महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने मोदी सरकार के कृषि कानून वापस लेने पर चुटकी लेते हुए कहा कि किसान कानून वापस लेने का फैसला करना मोदी सरकार की विवशता हो गई थी। इसका एलान उत्तर प्रदेश और अन्य चार राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए किया गया।

इससे पता चलता है कि सपा के मजबूत होते जनाधार से भाजपा डरी हुई है।

अबू आसिम सोमवार को यूपी के मऊ जिले में पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि किसान कानूनों की वापसी के एलान से योगी सरकार को कोई राजनैतिक फायदा नहीं मिलने वाला है, क्योंकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अवगत हो चुकी है।

सूबे में सपा की सत्ता में वापसी तय है और अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में सूबे को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए जनता तत्पर है। सीएए की बाबत पूछे गए सवाल पर कहा कि देश में व्यवस्था संविधान के अनुसार चलती है और सभी को अपने धर्म के अनुसार रहने की आजादी है।
ओवैसी धर्म के नाम पर मुसलमानों को डराते हैं मुस्लिम मतों के बिखराव पर कहा कि इसे रोकने के लिए हम जैसे लोग जनता के बीच निकले हैं। कहा कि ओवैसी धर्म के नाम पर डराकर मुसलमानों का वोट चाहते हैं, लेकिन मुसलमान समझ चुका है और भाजपा को फायदा पहुंचाने वाली ताकतों को पहचान चुका है। वह किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button