Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गाजीपुर से अखिलेश यादव ने कहा,बुलडोजर सरकार का जनता करेगी सफाया।

गाजीपुर। सपा सुप्रीमो सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर संजय चौहान के साथ विजय रथ पर पहुंचे गाजीपुर ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला फखनपुरा सभा स्थल पर 1:10 बजे पर उत्तरा था

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सपा सुप्रीमो सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर संजय चौहान के साथ सभास्थल पर पहुंचकर भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब का हाथ हिला कर अभिवादन किया।

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को समाजवादी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि नाम बदलने वाली सरकार को हम सब मिलकर बदलने का काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। उन्होंने कहा गाजीपुर की धरती वीरों की धरती है, मैं इस शहीदी धरती को प्रणाम करता हूं। गाजीपुर की धरती पर उमड़ी इस ऐतिहासिक भीड़ ने मुझे इस बात का पूरा भरोसा दिला दिया है कि अब प्रदेश में परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम अभी भी अधूरा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का सपना समाजवादियों का था। इस एक्सप्रेस वे से क्षेत्र में खुशहाली आएगी। हमारी सरकार बनने के बाद हाईवे के आसपास किसानों, व्यापारिक गतिविधियों के लिए कृषि मंडी सहित तमाम गतिविधियों का संचालन होगा। इसका सबसे अधिक लाभ किसानों को होगा।

डीजल और पेट्रोल की महंगाई पर तंज कसते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा इसके महंगा होने से गरीबों की गाड़ी नहीं चल पा रही है। खाद और डीएपी के अनुपलब्धता पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि एक राष्ट्रीय नेता चार पहिया वाहन मे तो दूसरे नेता पैदल, इस बार जनता उनको सबक सिखा कर पैदल करेगी।इस बुलडोजर की सरकार का जनता इस बार सफाया करेगी।

हर वर्ग के लोग बदलाव चाहते हैं कहा कि आज की सभा में उमड़े जन सैलाब में लहरा रहे लाल पीले और हरे झंडे इंद्रधनुष की तरह दिखाई दे रहे हैं। हम समाजवादी लोग हमेशा से सभी को साथ लेकर चलने का काम किए हैं ।सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नारा दिया कि’ जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं’ उन्होंने जनता से आग्रह किया कि इस नारा को चालू रखें। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो सबको बिजली मुफ्त दी जाएगी।कार्यक्रम के अंत में जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चांदी का गदा भेंट किया।

इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विजय रथ लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ,पूर्व सांसद राधामोहन सिंह,जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व मंत्री जय किशन साहू, अभिषेक यादव, डॉक्टर समीर सिंह, चंद्रिका यादव, राजेश कुशवाहा, सत्या यादव, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ,पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, दिनेश यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button