Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
उत्तर प्रदेश

आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, यूपी में तेल की कीमतों पर क्या है जाने

लखनऊ। शहरों के पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं.  राष्ट्रीय बाजार में आज, 18  जून 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी लखनऊ सहित तमाम बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के शनिवार के रेट जारी कर दिए गए हैं. राहत की बात ये है कि तेल की कीमत में आज भी कोई खास बदलाव नहीं किया गया है.

21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे.  इससे कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली
    पेट्रोल 96.72 रुपये
    डीजल 89.28 रुपये
  • आगरा
    पेट्रोल 96.27 रुपये
    डीजल 89.44 रुपये
  • कानपुर
    पेट्रोल 96.26 रुपये
    डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा 
    पेट्रोल 96.79 रुपये
    डीजल 89.93 रुपये
  • लखनऊ
    पेट्रोल 96. 79 रुपये
    डीजल 89.76 रुपये

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं. शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं.

पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.

Related Articles

Back to top button