Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

पहलगाम: आतंकी हमले में 28 लोगों के मारे जाने की आशंका

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

श्रीनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 28 लोगो के मारे जाने की आशंका है। इस घटना को याद करते हुए एक महिला पर्यटक ने बताया कि आतंकवादियों ने उसके पति का नाम पूछने के बाद उस पर गोलियां चला दीं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।

हमले में जीवित बची एक महिला ने फोन पर बताया कि मेरे पति के सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक पर्यटक रिसॉर्ट पर अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए।

जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पहलगाम पर्यटन नगरी के बैसरन घास के मैदानों में पहुंच गई है। तलाशी अभियान भी जारी है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी हमला बैसरन घास के मैदान में हुआ, जो केवल पैदल या टट्टुओं से ही पहुंचा जा सकता है, जहां आज सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने गया था। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए अधिकारियों ने एक हेलिकॉप्टर भेजा। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने टट्टुओं पर घास के मैदानों से नीचे उतारा। पहलगाम अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और उन सभी की हालत स्थिर।

Related Articles

Back to top button