Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
अंतर्राष्ट्रीय

लेबनान से इजराइल पर दागे गए 3 रॉकेट, जवाब सेना ने किया तोपों से हमला

तेल अवीव। इजराइल और फिलीस्तीन के बीच हिंसक झड़प खत्म होने के बाद अब इजराइल और पड़ोसी लेबनान (Lebanon) के बीच संघर्ष की खबर है. इजराइल (Israel) ने लेबनान को चेतावनी दी है कि बाज न आने पर वह उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा.

Channel 12 की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के उत्तरी इलाके Kiryat Shmona में बुधवार दोपहर तीन रॉकेट दागे गए. ये रॉकेट पड़ोसी लेबनान (Lebanon) की सीमा से दागे गए थे. इनमें से दो रॉकेट इजराइल (Israel) के खुले इलाकों में गिरे, जिनसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं एक रॉकेट लेबनान की सीमा में ही फट गया.

रिपोर्ट के मुताबिक देश पर रॉकेट हमला होते ही इजराइल डिफेंस फोर्सेज (Israeli Defense Forces) ने भी जवाब दिया और लेबनान की ओर टारगेट करके ताबड़तोड़ आर्टिलरी फायरिंग कर दी. उसकी इस कड़ी प्रतिक्रिया के बाद फिर रॉकेट हमला बंद हो गया. इस घटना से गुस्साए इजराइल (Israel) ने इलाके में तैनात UN ट्रुप्स के जरिए लेबनान (Lebanon) को कड़ी चेतावनी दी कि अगर बॉर्डर पर शांति नहीं बरती गई तो वह इसका तीखा जवाब देगा.

रॉकेट दागे जाने की यह घटना इजराइल-लेबनान के Metula बॉर्डर पर हुई. पिछले कुछ महीने में इस बॉर्डर पर रॉकेट हमले की ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि बुधवार को लेबनान (Lebanon) की सीमा से किया गया रॉकेट हमला लेबनान में पैठ बना चुके फिलीस्तीनी आतंकियों का काम था.

जानकारी के मुताबिक लेबनान के दक्षिण हिस्से पर आतंकी संगठन Hezbollah का कब्जा है. वर्ष 2006 तक Hezbollah के आतंकी इजराइल पर हमला करते रहते थे. जिसका इजराइल (Israel) जबरदस्त जवाब देता था. आखिरकार हेज्बुल्लाह ने 2006 में इजराइल के साथ समझौता कर लिया. जिसके बाद दोनों के बीच झड़प बंद हो गई और अब उनमें शांति है.

रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान (Lebanon) के जिस हिस्से से बुधवार को इजराइल (Israel) पर रॉकेट अटैक किया गया. उस इलाके पर Hezbollah का शासन है. ऐसे में माना जा रहा है कि भले ही यह अटैक फिलीस्तीनी आतंकियों ने किया हो लेकिन इसमें हेज्बुल्लाह की भी सहमति जरूर रही होगी.

लेबनान (Lebanon) में पैठ बना चुका फिलीस्तीनी आतंकियों का यही ग्रुप बीच-बीच में इजराइल (Israel) पर अटैक करता रहता है. इसी ग्रुप के आतंकियों ने इससे पहले जुलाई 2020 में भी इजराइल पर रॉकेट दागे थे. जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी. हालांकि उस हमले के बाद भी इजराइल ने अपनी तोपों का मुंह लेबनान की ओर खोल दिया था.

Related Articles

Back to top button