Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
Breaking Newsस्पोर्ट्स

चेन्नई सुपर किंग फिर बनी किंग, हर तरफ धोनी की वाहवाही

आईपीएल 2021 के दुसरे फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन को कायदे से धोया और अपनी जीत का परचम लहरा दिया, चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन टीम की शुरुवात काफी खराब रही।
और शुरू के 4 विकेट सिर्फ 24 रनों पर ही गिर गए. इन फॉर्म बल्लेबाज डू प्लेसिस और मोइन अली अपना खाता भी नहीं खोल पाए. लेकिन गायकवाड की 58 गेंदों पर शानदार 88 रनों की पारी और अंत में ब्रावो की 8 गेंदों पर 23 रनों की पारी के बदौलत चेन्नई 156 रनों के स्कोर तक पहुँच गयी. मुंबई के तरफ से बुमराह बौल्ट और मिल्ने तीनो ने 2-2 विकेट लिए. 157 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई के तरफ से सौरभ तिवारी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. जिसके कारण मुंबई की टीम लक्ष्य से 20 रन पीछे रह गए. चेन्नई के तरफ से ब्रावो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिया तो वहीं दीपक चाहर के खाते में 2 विकेट रहा. तो मुंबई के तरफ से सौरभ तिवारी ने नाबाद 50 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे. लोगों ने धोनी के साथ साथ ऋतुराज गायकवाड की भी तारीफ़ की
आईपीएल 2021 के दुसरे फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई के हाथो मुंबई को मिली हार के बाद ट्विटर पर लोगो ने मुंबई इंडियंस के खिलाडी क्रुणाल पंड्या को लोगो ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. आपको बता दें कि क्रुनाल पंड्या आज बल्लेबाजी के दौरान रन आउट हो गए.

Related Articles

Back to top button