Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राज्य

मेडिकल कॉलेज चेयरमैन के जन्मदिन पर किया पौधरोपण, एक सप्ताह तक चलेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

देवरिया से संदीप पांडेय की रिपोर्ट-

भाटपार रानी,देवरिया। जिला महराजगंज स्थित केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल एव आईटीएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के चेयरमेन विनय कुमार के जन्मदिन के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।इस मौके पर अस्पताल प्रशासन ने एक सप्ताह तक फलदार वृक्षों का रोपण करने का निर्णय लिया।इस दौरान भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव निवासी मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल के ओएसडी डॉ देवचन्द्रा कुशवाहा ने बताया कि महराजगंज के शिक्षा एव चिकित्सा के क्षेत्र में विनय कुमार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। इन्हें यहाँ सिब्बन लाल सक्सेना के बाद दूसरा विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। जन्मदिन के अवसर पर सारे संस्थानों के कर्मचारियों एव अधिकारियों में काफी उमंग था। अधिकारीयो ने मिलकर परिसर में बारहमासी आम के वृक्षों का रोपण किया।वहीं पर्यावरण को स्वच्छ एव हरित रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर इक्यावन फलदार वृक्षों का रोपण किया गया ।इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ डा एसएम रफ़ीक एव एडमिन संतोष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण को हरित करने का संदेश आम जन को दिया है। यदि आमजन बर्ष में एक फलदार वृक्ष का रोपण करते है तो भी पर्यावरण को हरित किया जा सकता है।ओएसडी एव जीतू मेघवाल ने कहा कि इस अवसर पर दिव्य किरण पुनर्वास यूनिट के द्वारा सीरिब्रल पल्सी के मरीज़ बच्चों का निःशुल्क स्क्रीनिंग एव उपचार भी किया जाएगा।इन मरीजो का स्पाइरल थेरेपी द्वारा उपचार भी चंडीगढ़ के विशेषज्ञ द्वारा किया जायेगा।इस अवसर पर डॉ धनंजय ,दिनेश,भागवत ,नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button