Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

अपनी धरती पर उतारा कर्ज, न्यूजीलैंड को भारत ने 5 विकेट से हराया।

जयपुर :टी20 सीरीज की शुरुआत हुई सवाई मानसिंह स्टेडियम से, जहाँ कल खेले गये टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को भारत ने रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है. न्यूजीलैंड की तरफ से मिले 165 रनों के टारगेट को भारत ने सूर्यकुमार यादव के शानदार 62 और कप्तान रोहित के 48 रनों की बदौलत 2 बॉल रहते पार कर लिया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. टीम की ओर से गुप्टिल और मार्क चैपमैन ने 77 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी की. भारत की ओर से आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चकटाए. वहीं, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया.
बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन जोड़े. इस दौरान, डेरिल मिशेल खाता खोले बिना भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद, गुप्टिल और चैपमैन ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर अच्छे शॉट खेले, जिससे न्यूजीलैंड ने 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए.

चैपमैन ने 45 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया. दोनों ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 13वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया. लेकिन, चैपमैन छह चौके और दो छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम की ओर से गुप्टिल और मार्क चैपमैन ने 77 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी की.

चौथे नंबर पर आए ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले अश्विन के शिकार बन गए. अश्विन ने कीवियों को एक ही ओवर में दो झटके दिए. पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए टिम सेफर्ट ने गुप्टिल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. इस बीच, गुप्टिल ने भी 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
आखिरी के पांच ओवरों में कीवी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस दौरान, गुप्टिल तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद छठे नंबर पर रचीन रवींद्र बल्लेबाजी के लिए आए। इस बीच, सेफर्ट (12) रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ आखिर में रवींद्र (7), मिशेल सेंटनर (4) और कप्तान टीम साउदी (0) के रनों की बदौलत टीम का स्कोर 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन पर पहुंच गया.

Related Articles

Back to top button