Breaking
अयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के हाथ आई राष्ट्रपति की पदवी, संभालेंगी कार्यभार ।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज अपनी सत्ता की बागडोर दे रहे हैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को,ये केवल कुछ समय के लिए सत्ता हस्तांतरित कर रहे हैं। जो बाइडेन की कॉलोनोस्कोपी होनी है, जो उनके हर साल होने वाले चेकअप का हिस्सा है।

इस चेकअप के दौरान उनको बेहोश किया जाएगा। ऐसे में चेकअप के लिए जाने से पहले वो कमला हैरिस को इतने समय के लिए पावर सौंपकर जाएंगे।

उपराष्ट्रपति कमला हौरिस इस संक्षिप्त समय के दौरान वेस्ट विंग में अपने कार्यालय से काम करेंगी। राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में उपराष्ट्रपति के पास सभी ताकत होंगी। जो बाइडेन के इलाज के दौरान अगर कोई जरूरत पड़ती है तो कमला हैरिस अमेरिका राष्ट्रपति की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इसी हैसियत से फैसले ले सकती हैं। बता दें कि अमेरिका में इससे पहले जॉर्ज डब्लू बुश के राष्ट्रपति रहते में भी ऐसा मौका आ चुका है जब एक मेडिकल कंडीशन के चलते उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति की शक्तियां सौंपी गई थीं।

Related Articles

Back to top button