Breaking
मुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done broCM से PM पद तक मोदी के 25 वर्ष, बोले न रुकूंगा न थकूंगाराहुल,प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने जनपथ से जबरन उठायाराहुल गाँधी के साथ कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लियाराहुल प्रियंका बोले हम यहाँ से नहीं हटेंगे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने उठायासांसदों को मारा पीटा जा रहा है- प्रियंकाराहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को पुलिस ने जंतर मंतर जाने से रोका, प्रियंका जमीन पर लेटींराहुल गाँधी ने कहा अभी मेरे ऊपर 45 FIR है, लक्ष्य 100 का हैजंतर मंतर की ओर राहुल गांधी, बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

शादी सीज़न में सोना खरीदना आसान, जाने गोल्ड बॉन्ड योजना |

नई दिल्ली : दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना का अगला राउंड 29 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन कर रही है जो 3 दिसंबर, 2021 को बंद होगी। बॉन्ड जारी करने की तिथि 7 दिसंबर, 2021 निर्धारित की गई है। आरबीआई गोल्ड बॉन्ड एक निवेश विकल्प के रूप में अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इन बॉन्डों को सरकार का समर्थन प्राप्त है।
बता दें कि, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर हर साल 2.5 फीसदी की सालाना दर से ब्याज मिलता है। यह ब्याज छमाही आधार पर मिलेगा। इसे टैक्सपेयर्स के अन्य सोर्स से होने वाली आय के तौर पर जोड़ा जाता है। बॉन्ड की अवधि 8 वर्ष के लिए होती है हालांकि, 5 वर्षों के बाद भी निकालने का विकल्प है।
सोने  की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले सोना 10 हजार रुपए तक सस्ता हो गया था और अब भी पिछले साल के मुकाबले सोना सस्ता ही मिल रहा है। हालांकि, अभी सोने के भाव में उतार चढ़ाव जारी है और इस वक्त शादियों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में सोने के दाम में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में प्रत्येक वित्त वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम सोने के लिए निवेश की अनुमति है। वहीं व्यक्तिगत लोगों के लिए अधिकतम 4 किलोग्राम, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम, ट्रस्टों के लिए 20 किलोग्राम तक निवेश की अनुमति है।

Related Articles

Back to top button