Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

Tokyo Olympics: हरियाणा के Ravi Dahiya ने किया कमाल, जीता सिल्वर

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया (Ravi Dahiya) ने कमाल कर दिया. हरियाणा के रवि ने कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. फाइनल मैच में रवि कुमार दहिया और रूस के पहलवान जवुर यूगेव आमने सामने थे. ये मैच रवि जरूर हार गए लेकिन उन्होंने रजत पदक हासिल किया.

फाइनल मुकाबले के पहले पीरियड में उगयेव ने दो अंक लिए. लेकिन रवि ने तुरंत वापसी की और दो अंक बटोर स्कोर बराकर किया. हालांकि, फिर उगयेव ने दो अंक लेकर 4-2 की बढ़त ली.

इसके बाद दूसरे पीरियरड में भी उगयेव ने एक अंक लिए. फिर उगयेव ने दो और अंक हासिल कर स्कोर 7-2 कर दिया. हालांकि, रवि ने एक बार फिर वापसी की और दो अंक बटोर फासला कम कर लिया. लेकिन उनकी यह कोशिश मुकाबला जीतने के लिए काफी नहीं रही और उन्हें इस हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

57 किग्रा के सेमीफाइनल मैच में रवि (Ravi Dahiya) ने कजाखस्तान के नुरइस्लाम सनायेव को मात दी. रवि ने सेमीफाइनल में नुरइस्लाम सनायेव को 7-9 के स्कोर पर चित कर जीत हासिल की. वो इस राउंड में 7 अंकों से पीछे थे, लेकिन उन्होंने अंत में अपने विरोधी को मात देते हुए शानदार वापसी की.

 

सुशील के बाद दूसरे पहलवान 

भारत के लिए सबसे पहले दिग्गज पहलवान सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक 2012 में सिल्वर मेडल जीता था. दहिया (Ravi Dahiya) से पहले भारत के लिए कुश्ती में सुशील (2008, 2012), योगेश्वर दत्त (2012) और साक्षी मलिक (2016) पदक जीत चुके हैं. सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक 2012 में सिल्वर मेडल जीतने के अलावा बीजिंग ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था. जबकि साक्षी और योगेश्वर के नाम कांस्य पदक है.

Related Articles

Back to top button