Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
मनोरंजन

‘हनुमान’ वाले डायरेक्टर की नई फिल्म ‘राक्षस’ पर छिड़ा विवाद

मुंबई। ‘हनुमान’ के हिट होने के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने एक बड़ी फिल्म पर काम शुरू किया. नाम बताया गया ‘राक्षस’. एक ऐतिहासिक फिल्म, जो आजादी से पहले की पृष्ठभूमि पर बनेगी. कहा गया कि इसके लिए रणवीर सिंह ने हामी भर दी है. हालांकि ये फिल्म लगातार चर्चा में हैं. कभी कहा गया कि रणवीर सिंह की एंट्री हो गई है तो कभी कहा गया कि एक्टर ने फिल्म छोड़ दी है. अब एक बार फिर ‘राक्षस’ को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. जहां बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स रणवीर सिंह से खासा आगबबूला हो गए हैं. क्योंकि उन्होंने बिना बताए फिल्म को छोड़ दिया है. चलिए बताते हैं आखिर क्या रिपोर्ट में दावा किया गया है.

‘जूम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ‘राक्षस’ फिल्म की 3 दिन शूटिंग करके छोड़ दिया. टीम को कोई कारण भी नहीं बताया. अब इस बात से ‘राक्षस’ के मेकर्स इतने खफा हैं कि वह आगबबूला हो गए हैं. इस बर्ताव को अनप्रोफेशनल बता रहे हैं. हालांकि इस तरह की किसी भी खबर से ‘जी न्यूज’ कोई पुष्टि नहीं करता है. क्योंकि मेकर्स और एक्टर की टीम से इस बारे में अभी तक कोई भी कमेंट सामने नहीं आया है.

ये रिपोर्ट दावा करती है कि ‘हनुमान’  के हिट होने के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा एक दूसरी तेलुगू फिल्म पर काम करने वाले थे.मगर ‘राक्षस’ को लेकर रणवीर सिंह ने जो एक्साइटमेंट दिखाया, उसके बाद उन्होंने पहले इसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया. मगर रणवीर सिंह ने अब बिन बताए जिस तरह से फिल्म को छोड़ दिया है ये बात सबको काफी ठेस पहुंचा रही है.

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रणवीर सिंह ने अभी तक ‘राक्षस’ के लिए फर्स्ट लुक वीडियो भी शूट नहीं किया था. मगर फिल्म के सिलसिले में 3 दिन की शूटिंग जरूर हुई थी. मगर एक अचानक रणवीर सिंह ने मैसेज किया कि वहइस फिल्म को नहीं कर पाएंगे. हालांकि उन्होंने कोई सफाई भी नहीं दी कि आखिर क्या बात है. ‘राक्षस’ के मेकर्स इस बात से भी खफा हैं कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने वाली बात भी उनकी टीम की ओर से मीडिया में फैला दी. अगर ऐसा न होता तो प्रशांत वर्मा की टीम आगे अपना काम शुरू कर देती बिना किसी बखेड़े के. लेकिन पूरी बात क्या है ये अभी साफ नहीं है. क्योंकि ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

Related Articles

Back to top button