Breaking
नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहीं
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

बारबाडोस कोे मिली आजादी,गणतंत्र घोषित राज्य के पहले राष्ट्रपति सांद्रा मसोन ।

ब्रिजटाउन: खत्म हुआ महारानी एलिजाबेथ-।। का राज, कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस अब एक गणतंत्र देश बन गया है। बारबाडोस को सोमवार आधी रात को गणतंत्र घोषित किया गया। इसी के साथ यहां महारानी एलिजाबेथ-II का शासन खत्म हो गया।
इस मौके पर विशेष समारोह आयोजित हुआ जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेता शामिल हुए।

महारानी के शासन के खत्म होने के ट ही डेम सांद्रा मसोन ने यहां के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस कैरेबियाई द्वीप पर पहली बार करीब 400 साल पहले एक ब्रिटिश शिप पहुंची थी। इसके बाद से ही यहां अग्रेजों का शासन था।

बारबाडोस को आजादी 1966 में मिल गई थी लेकिन वह पूरी तरह से गणतंत्र नहीं हुआ था। ज्यादातर शासन व्यवस्थाएं अभी तक ब्रिटेन के हिसाब से ही चल रही थीं। हाल के वर्षों में बारबाडोस में पूर्ण गणतंत्र घोषित किए जाने की मांग काफी तेज हो गई थी।

21 बंदूकों की सलामी और राष्ट्रगान
बारबाडोस में सोमवार रात के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। आधी रात होते ही 21 बंदूकों की सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान राजधानी के ‘हीरोज स्कावयर’ पर हजारों लोग मौजूद थे।

समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी। बारबाडोस के आधिकारिक तौर पर गणतंत्र बनने के साथ ही रात में जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूरे द्वीप में बड़े-बड़े स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग इस ऐतिहासिक घटना को लाइव देख सकें।

इस दौरान कई स्थानीय कलाकारों के साथ एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसे ऑनलाइन भी प्रसारित किया गया, जिससे अमेरिका, कनाडा और उसके बाहर रहने वाले बोरबाडोस के नागरिकों ने उत्साह में मैसेज पोस्ट किये।

बारबाडोस की आबादी करीब 3 लाख है और ये जगह पर्यटन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कैरेबियाई द्वीपों में इसे बेहद समृद्ध माना जाता है। इससे पहले गयाना, डोमनिका, त्रिनिदाद और टोबैगो खुद को अलग गणतंत्र घोषित कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button