Breaking
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिल
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

थानेदार सस्पेंड: हत्या को आकाशीय बिजली से बता रहे थे मौत

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में मंगलवार देर रात हुई तेज नारायण त्रिवेदी (62) की गोली मारकर हत्या के मामले में आईजी लक्ष्मी सिंह ने माल थाना प्रभारी राम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार और सीओ मलिहाबाद नवीन शुक्ल से गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जल्द घटना का खुलासा करने के दिशा-निर्देश दिए। इंस्पेक्टर माल राम सिंह ने हत्या के मामले में कुछ ग्रामीणों के बयान के आधार पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत होने का बयान जारी कर दिया था। जबकि मौके पर इस तरह के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे।

वहीं पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में सिर व कंधे में गोली लगने की पुष्टि हुई है। 25 अगस्त 2021 की मध्य रात्रि 1.00 बजे थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव अटारी थाना क्षेत्र माल जनपद लखनऊ ग्रामीण के निवासी श्री तेज नारायण उम्र करीब 60 वर्ष जो घर के बाहर बने पोर्च में मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी है इस सूचना पर थानाध्यक्ष माल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल उपरोक्त को तत्काल सीएससी माल भेजा गया, सीएससी माल से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। उनके परिवार जन उसको अपोलो ले गए जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तत्पश्चात थानाध्यक्ष सीएससी के बाद गांव अटारी आये लोगों से बातचीत की तो कुछ लोगों ने बताया की आकाशी बिजली गिरने से इनकी मृत्यु हुई है। आज सुबह (26 अगस्त) मृतक के बेटे प्रवेश त्रिवेदी ने पिता की अज्ञात लोगों के गोली मारे जाने की तहरीर दी है।

Related Articles

Back to top button