Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह, जयशंकर होंगे भारत के प्रतिनिधित्व

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ट्रम्प-वैन्स उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बयान में आगे कहा गया है, ‘वाशिंगटन यात्रा के दौरान विदेश मंत्री (जयशंकर) अमेरिका के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।’

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह, जयशंकर होंगे भारत के प्रतिनिधित्व

Related Articles

Back to top button