Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 124 वीं की जयंती मनी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

जौनपुर । जिले के सरावां गांव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व् लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने काकोरी काण्ड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 124 वीं जयंती मनाई गयी ।                       इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व् अगरबत्ती जलाया और अमर शहीद श्री बिस्मिल को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी ।  शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा की महान क्रांतिकारी  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था । अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद से प्रेरणा लेकर इन्होंने 11 साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेनाशुरू किया । उन्होंने कहा की 09 अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया और अंग्रेजो ने इन्हें सजा -ए- मौत  का आदेश दिया । सुश्री कौर ने कहा कि अंग्रेजो ने 19 दिसम्बर 1927 को प्रदेश के गोरखपुर की जेल में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी पर लटका दिया । उन्होंने कहा कि इनके 3 साथियो क्रमशः रोशन सिंह व् अशफाक उल्लाह खां को 19 दिसम्बर और क्रांतिकारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को 2 दिन पूर्व यानी 17 दिसम्बर 1927 को गोंडा जेल फांसी दी गई थी ।  इस अवसर पर धरम सिंह , अनिरुद्ध सिंह ,दिशा, मंजीत कौर ,मैनेजर पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button