Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
स्पोर्ट्स

धोनी बने नए अभियान में हिस्सेदार

चेन्नई। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 800 करोड़ रुपये के राजस्व वाली कंपनी ने कहा कि क्रिकेटर के साथ करार अपने स्वास्थ्य और कल्याण अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए है।

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक जीएसके वेलु ने कहा, “धोनी हमारी विकास मानसिकता के पूरक हैं और इस प्रकार हमारे विकास के वर्षों के दौरान एक रणनीति के तहत फिट बैठते हैं। हम काफी उत्साहित हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि धोनी हमारे साथ आए हैं।”

धोनी कंपनी को यूएई, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में अपने वैश्विक बाजारों में रिकॉल करने में सक्षम बनाऐंगे।

वेलु ने आईएएनएस से कहा, “धोनी के साथ दो साल का करार किया गया है।”

धोनी के अनुसार, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सभी आयु समूहों में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया है, जिसका साथ देना उन्हें महत्वपूर्ण लगता है।

Related Articles

Back to top button