Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौसेना के विशेष कार्यक्रम के लिए तीन दिवसीय दौरे पर

पणजी:  5 से 7 सितंबर तक गोवा (Goa) के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोवा के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं. इस विजिट के दौरान वह भारतीय नौसैनिक अड्डे ‘आईएनएस हंसा’ के डायमंड जुबली समारोह में भी शामिल होंगे.
गोवा के सूचना विभाग ने बुधवार को उनके तीन दिवसीय दौरे को लेकर जानकारी दी. दक्षिण गोवा में डाबोलिम में गोवा का एकमात्र हवाई अड्डा आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे से संचालित होता है. गोवा में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं.

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते रविवार यानी 29 अगस्त की सुबह एक विशेष रेलगाड़ी से अयोध्या शहर का दौरा किया था. अयोध्या में दिन बिताने के बाद राष्ट्रपति इसी रेलगाड़ी से वापस लखनऊ लौटे।

राष्ट्रपति को ले जाने वाली इस रेलगाड़ी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 9:39 बजे अपनी यात्रा शुरू की और 11:27 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंची. राष्ट्रपति का अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया. भारत के प्रथम नागरिक के लिए इन दोनों रेल दौरों की मेजबानी करना भारतीय रेलवे के लिए सम्मान और गौरव की बात है.

गोवा के बाद हिमाचल दौरा रहेगा राष्ट्रपति जी का, वहीं, पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति 16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के शिमला जाएंगे और 20 सितंबर तक वहीं रहेंगे. वह शिमला राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में निवास करेंगे और 17 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था और प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ

Related Articles

Back to top button