Breaking
ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
राष्ट्रीय

क्या नीतीश कुमार बिहार के CM की कुर्सी छोड़ राज्य सभा जाएंगे?

पटना। क्या नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) नहीं रहेंगे? क्या वो राज्य सभा सांसद (Rajya Sabha MP) बनने वाले हैं? इन अटकलों के बीच नीतीश कुमार खुद सामने आए और जवाब दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि मैं हैरान हूं कि कौन ऐसी झूठी खबरें फैला रहा है.

जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि क्या आप सीएम का पद छोड़ने वाले हैं तो उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कुछ भी छापते हैं. मैंने जब खुद पढ़ा तो हैरान रह गया.

गौरतलब है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार भले ही अब राज्य सभा जाने की खबरों को अफवाह बता रहे हों, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान में कहा था कि वो लोक सभा, विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं, अब तक राज्य सभा बाकी है.

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा राज्य सभा जाने की है. कई लोगों ने इसकी भी चर्चा शुरू कर दी थी कि नीतीश कुमार को राज्य सभा भेजा जा सकता है. बहरहाल, नीतीश कुमार के राज्य सभा का सदस्य अब तक नहीं बनने को लेकर दिए गए बयान के बाद से बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म था. कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन आज (सोमवार को) नीतीश कुमार ने इन अटकलों को खारिज कर दिया.

Related Articles

Back to top button