Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

भारत के 15 शहरों में पाकिस्तान ने की हमले की कोशिश, S-400 डिफेंस सिस्टम ने गिराए सभी मिसाइल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एक बयान जारी करते हुए बड़ी जानकारी दी है. भारत की सेना ने एक बयान जारी बताया कि 07-08 मई 2025 की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज समेत उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर भारत के 15 शहरों की ओर मिसाइल दागी थी. जिसे एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर शहर में लगा एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त कर दिया है. जिसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, ऊना, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है.

Related Articles

Back to top button