Breaking
अखिलेश ने कहा आधी आबादी यानि महिलाओं को मिलेंगे हर साल 40,000/-PM मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह से की फोन पर बात,दिया मदत का भरोषानेपाल में आई भारी बाढ़ में लगभग 300 से ज्यादा भारतीय लापतानेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 750 लोग लापताIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद हड़कंप! रिटायर्ड जज और AIIMS एक्सपर्ट करेंगे जांचबिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया, गंडक वैराज के सभी गेट खोले गएनेपाल के रेसुआ में हाइड्रो प्रोजक्ट तबाहनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही 750 लापता जबकि 139 की गई जान, राहत बचाव कार्य जारीप्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मौसम में ठण्ड का असर ज्यादा ,लखनऊ में हुई बूंदाबांदी से बढ़ी सिहरन ,

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाये तो इस बार कुछ जल्दी ही हवा में नमी बढ़ गई है और सर्दी का अहसास भी काफी ज़्यादा हो रहा है ,कहते है की दूध का जला छाज भी फूंक कर पीता है ,वही हल इस बार लोगों के साथ हुआ है ,जो लोग दिसम्बर से पहले वूलेन नहीं पहनते थे , बीमारी के डर से या सच में ठण्ड के अहसास से गर्म कपड़े पहने घूम रहे है , कहने का तात्पर्य ये है की सर्दी सच में दरवाज़े से अंदर आ गई है ,दो दिन से लगातार बदली और बूंदा बंदी ने और सोने पे सुहागा किया है ,
मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में एक्यूआइ का स्तर भी कम हो रहा है। शनिवार को लखनऊ का एंबिएंट वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 210 रहा।शुक्रवार को एक्यूआइ 255 पर रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार की सुबह लखनऊ के साथ प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट के साथ हल्की सर्दी बढ़ गई है।

आसपास जिलों में हुई बूंदाबांदी ने सिहरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह हरदोई, लखनऊ, कानपुर के साथ पश्चिमी यूपी में उरई और आगरा में हल्की बारिश हुई है तो वही झांसी, बरेली, अलीगढ़ और बनारस के आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज दिन भर बादल रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। तापमान की बात की जाए तो शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.7 वहीं अधिकतम तापमान 25.7 रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तक रहा।

Related Articles

Back to top button