Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

नहीं मिली राहत, कम नहीं हो रहीं आर्यन खान की मुश्किलें

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई में चल रही एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर रेड की थी, जिसके बाद 8 लोगों के हिरासत में लिया गया था. रविवार शाम तक इन सभी से पूछताछ की गई जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) भी शामिल है. आज फिर इस मामले में सुनवाई हुई. आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्हें आज भी जमानत नहीं मिली.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को 13 अक्टूबर यानी बुधवार तक न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा. अब इस मामले पर बुधवार को दोपहर 2.45 बजे सुनवाई होगी. NCB इस मामले की जांच में लगी हुई है. 3 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में था. रविवार यानी 10 अक्टूबर को उनका स्टेटमेंट दर्ज किया गया. आर्यन के वकील का दावा है कि आर्यन पहले ऐसे शख्स हैं, जिनके पास को कोई ड्रग्स रिकवर नहीं हुआ है न ही उन्होंने सेवन किया है.

बता दें, एनसीबी के टॉप सूत्रों से पता चला है कि मुंबई में होने वाली रेव पार्टी पर खबर विभाग को पहले ही लग गई थी. पिछले 15 दिनों से एनसीबी की टीम इस ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी. शनिवार सुबह 20 से 22 अधिकारियों की टीम सर्च वारंट लेकर एनसीबी ऑफिस से निकली. सभी अधिकारी सादे कपड़ों में थे, इसलिए बिना किसी परेशानी और शक के वो पार्टी में शामिल हो गए. लेकिन पार्टी शुरू होने से ठीक पहले एनसीबी ने जांच शुरू कर दी. अधिकारी सभी को कमरे में ले गए और वहां उनकी अच्छे से तलाशी ली गई. इस दौरान 8 लोगों के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया. ये कार्रवाई 3 अक्टूबर को की गई थी.

इन 8 लोगों में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है. एनसीबी ने पहले इन सभी से पूछताछ की और फिर रविवार दोपहर, आर्यन समेत 3 आरोपियों को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन, बिक्री और खरीद में शामिल होने के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया. एनसीबी के अनुसार, आरोपियों के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां के अलावा 1.33 लाख रुपये नकद मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया. शाम 6:30 बजे तीनों आरोपियों को मुंबई की किला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से NCB को 1 दिन की कस्टडमी मिल गई. इसके बाद अन्य 5 आरोपियों को भी NCB ने गिरफ्तार कर लिया था.

बता दें, पार्टी वाली जगह पर आर्यन खान (Aryan Khan) के नाम से कोई स्पेशल रूम बुक नहीं था. हालांकि, आयोजकों ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के लिए अलग से खास कंप्लीमेंट्री रूम रखा था. जैसे ही वे दोनों उस कंप्लीमेंट्री रूम में जाने लगे, तभी NCB के अधिकारी उनके सामने आ गए और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. जब दोनों की तलाशी ली गई तो आर्यन खान के पास तो कुछ भी नहीं मिला लेकिन अरबाज़ मर्चेंट के जूतों में से चरस मिली.

NCB ने दोनों के मोबाइल फोन लेकर जांच की तो उसे कई ऐसे चैट्स हाथ लगे, जिसमें दोनों चरस के इस्तेमाल की बात कर रहे थे. आर्यन (Aryan Khan) से हुई पूछताछ में उसने ये बात कबूल भी की. सूत्रों के मुताबिक NCB को ये भी पहले से पता था कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट उस ड्रग पैडलर के लगातर संपर्क में रहे हैं, जिसकी तलाश NCB को काफी वक्त से है. इसलिए रेव पार्टी में जाते ही दोनों को दबोच लिया गया.

Related Articles

Back to top button