Breaking
चुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिल
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक खंड के वोटों की काउंटिंग जारी है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही भाजपा शिक्षक एमएलसी की सीट हार गई है। वहीं, भाजपा ने मेरठ की दोनों सीटें जीत ली हैं। इसके अलावा भाजपा पांच सीटों और सपा एक सीट पर आगे है। 11 सीटों पर हुए चुनाव की गिनती प्रदेश के सात जिलों में हो रही है। विधान परिषद के खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर चुनाव हुआ है। लखनऊ स्नातक और शिक्षक, वाराणसी स्नातक और शिक्षक, आगरा स्नातक और शिक्षक, मेरठ स्नातक और शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुआ है।

कौन कहां जीता-

  • वाराणसी: सपा के लाल बिहारी जीते, भाजपा के प्रमोद मिश्रा हारे
  • मेरठ: भाजपा के श्रीचंद अग्रवाल जीते, सपा के नितिन कुमार तोमर हारे
  • लखनऊ: भाजपा उमेश द्विवेदी आगे, सपा के प्रतीक कुमार पीछे
  • आगरा: सपा के आकाश अग्रवाल आगे, भाजपा के हरिकिशोर पीछे
  • गोरखपुर: भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी आगे, सपा के संजयन त्रिपाठी पीछे
  • बरेली: भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो आगे, सपा के दानिश अख्तर पीछे
  • मेरठ: भाजपा के दिनेश गोयल जीते, सपा के प्रमेंद्र भाटी को हराया
  • आगरा: भाजपा के मानवेंद्र आगे, सपा के शशांक यादव पीछे
  • झांसी: भाजपा के अशोक राठौर आगे, सपा प्रत्याशी मान सिंह पीछे

Related Articles

Back to top button