Breaking
चीन जा रहे तेल के 7 जहाज रूस ने भेजा भारतUP में योगी सरकार के 9 साल पूरे, योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन से आया यह बड़ा परिवर्तनCensus 2027: दो चरणों में होगी जनगणना, नित्यानंद ने किया ऐलानबेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: ज्वेलरी शोरूम मैं भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Ghaziabad: गाजियाबाद में कोतवाली क्षेत्र के एक ज्वेलरी की दुकान में आग लग गई जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है.घंटाघर रोड पर शनिवार कोतवाली इलाके में अंबेडकर की सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई। जब वहां स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना के आधार पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है। लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो चुका है। उधर आग लगने के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है।

 

फायर ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि सुबह के वक्त दमकल विभाग को सूचना प्राप्त हुई कि अंबेडकर रोड स्थित पुष्पांजलि ज्वेलर्स के शोरूम में भीषण आग लगी हुई है। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फायर ऑफिसर ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है। कि आखिर किस कारण से लगी है। लेकिन शुरुआती जांच में माना जा रहा है। कि शार्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगी है।

Related Articles

Back to top button