Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
अर्ली बिज़नेस

आम जनता को मिली राहत, पेट्रोल और डीज़ल के दाम में गिरावट

नई दिल्ली: लोगों के लिए राहत की एक बडी खबर, महीने की आरंभ मे आम जनता के लिए कम हुए पेट्रोल और डीज़ल के दाम। मालूम हो कि पिछले मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। उसके बाद से तेल के दाम स्थिर ही थे। फिलहाल अभी भी देश के 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रु के पार ही बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्‍थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है। आपको यह भी बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अब इसकी गिरावट 71 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

दिल्ली : 101.34 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 107.39 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 99.08 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: 98.65 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 104.84 रुपये प्रति लीटर
पटना: 103.89 रुपये रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद : 105.40 रुपये प्रति लीटर
जयपुर : 108.42 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 98.43 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम : 99.07 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम

दिल्ली : 88.77 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 96.33 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 91.84 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 93.38 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: 89.34 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 94.19 रुपये प्रति लीटर
पटना: 94.65 रुपये रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद : 96.84 रुपये प्रति लीटर
जयपुर :98.06 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 89.15 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम : 89.46 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button