Breaking
WPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्रलोकसभा में बिना प्रधानमंत्री के सम्बोधन के ही प्रस्ताव पासराष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी का शाम 5 बजे राजयसभा में सम्बोधन, विपक्ष करेगा विरोधU-19 World Cup के सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में शानदार प्रदर्शन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पीलीभीत में बेखौफ अपराधियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद की निर्मम हत्या |

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के सारे दावे धरे के धरे रह गए जब दुष्कर्मी अपने काम को अंजाम देने से नहीं चूक रहे ,अपराधियों को प्रशासन का कोई डर और खौफ ही नहीं है , प्रशासन की पोल खोलता फिर एक मामला सामने आया है |
पीलीभीत में 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ निर्मम दुष्कर्म और हत्या के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार सुबह गन्ने के खेत में एक स्कूली छात्रा का खून से सना, अर्धनग्न शव बरामद किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे।

उसके पिता एक सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने शव की पहचान की। मौके से बच्ची की साइकिल, स्कूल बैग, बीयर की चार बोतलें और स्नैक्स के रैपर मिले हैं।

लड़की के लापता होने के बाद परिवार ने शिकायत दर्ज की थी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो अधिनियम 2013 की संबंधित धाराओं के साथ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) 376 (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

लड़की शनिवार शाम को कोचिंग सेंटर के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

कोचिंग सेंटर ने उन्हें बताया कि वह शनिवार को क्लास में नहीं आई ।

इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उन्हें एक लड़के पर शक है जिसे पहले लड़की का पीछा करते देखा गया था।

पुलिस लड़के को उसके घर से उठाकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उसे लड़की के ठिकाने की जानकारी नहीं है।

बाद में लड़की का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में मिला।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी), दिनेश कुमार ने कहा, “शव बरामद करने के तुरंत बाद हमने अपराध स्थल पर सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। बच्ची के चेहरे, गर्दन और पेट के नीचे चोट के निशान थे। हमने परिवार की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धारा को प्राथमिकी में शामिल किया है। हालांकि, शव परीक्षण यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि करेगा। इस मामले में चार टीमें काम कर रही हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है।”

Related Articles

Back to top button