Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

राजनीतिक घमासान: भाजपा का अखिलेश पर तीखा तंज

लखनऊ। माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को सपा में शामिल करने को लेकर भाजपा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर हैशटैग शेमऑन अखिलेश के साथ ट्वीट किया और कहा कि अखिलेश ‘सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे’ लाइन का पालन कर रहे हैं। आप किस समाजवाद की बात कर रहे हैं डॉन मुख्तार अंसारी के परिवार को एसपी में शामिल कराना। लोग सब कुछ देख रहे हैं।

भाजपा ने मुख्तार अंसारी पर एक वीडियो भी संलग्न किया।

सिबगतुल्लाह अंसारी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद बीजेपी ने ट्वीट किया, “यह है सपा का असली चेहरा। राज्य में सत्ता हथियाने की चाहत में समाजवादी पार्टी माफिया के परिवार से हाथ मिलाने को भी तैयार है, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि यूपी का मुख्यमंत्री कौन है।”

सिबगतुल्लाह अंसारी ने 2007 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर मोहम्मदाबाद निर्वाचन क्षेत्र से जीता था और 2012 में कौमी एकता दल के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा और जीता था।

2017 में, वह बसपा में शामिल हो गए थे और चुनाव लड़ने में असफल रहे थे।

Related Articles

Back to top button