Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

मोदी ने 3 सेमीकंडक्टर प्लांट की रखी आधारशिला, कुल 1.25 लाख करोड़ की है योजना

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क/ENN
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘इंडियाज टेकेड चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 1.25 लाख करोड़ की सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की नींव रखेंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी पिछली बैठक में ही तीन सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने को मंजूरी दी थी. इन तीन प्लांट में से दो प्लांट गुजरात के धोलेरा और साणंद में और एक सेमीकंडक्टर प्लांट असम के मोरीगांव में खोला जाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘इंडियाज टेकेड चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल हुए और करीब 1.25 लाख करोड़ की सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की नींव रखी. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आज एक ऐतिहासिक दिन है. आज, हम भी इतिहास लिख रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं. आज के कार्यक्रम में ताइवान के नेता भी हमारे साथ वर्चुअली जुड़े हैं। मैं भारत के प्रयासों से बहुत उत्साहित हूं. 60 हजार से ज्यादा कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान आज के कार्यक्रम से जुड़े हैं.

देश में नागरिकता संशोधन कानून  लागू होने के बाद इसे लेकर मुस्लिम समाज में फैली आशंकाओं पर गृह मंत्रलाय ने बयान जारी किया है. गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि CAA से किसी भारतीय की नागरिकता नहीं जाने वाली है. गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि नागरिकता संशोधन क़ानून से भारतीय मुसलमानों को डरने की ज़रूरत नहीं है. इससे किसी भारतीय मुसलमान की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि CAA में नागरिकता पर मुस्लिमों का अधिकार हिंदुओं के बराबर है. इसके साथ ही CAA का मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गया है. नए कानून के खिलाफ आज याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

Related Articles

Back to top button