Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

पत्र में PM मोदी से चिराग पासवान बोले की- पशुपति को LJP कोटे से मंत्री बनाया गया तो जाऊंगा कोर्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. मंगलवार को चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पशुपति पारस (Pashupati Paras) को LJP कोटे से मंत्री नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह कोर्ट जाएंगे.

चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि LJP कोटे से किसी को मंत्री न बनाया जाए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में कहा, ‘पशुपति पारस को LJP कोटे से मंत्री न बनाया जाए. अगर उन्हें मंत्री बनाना है तो एक निर्दलीय सांसद के रूप में मंत्री बनाया जाए. अगर LJP कोटे से उन्हें मंत्री बनाया जाता है तो हम कोर्ट जाएंगे.’

चिराग पासवान ने कहा कि जिन सांसदों ने बगावत की थी उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पशुपति पारस को भी पार्टी के कार्यकारी बोर्ड ने पार्टी से निकाल दिया है. ऐसे में उन्हें मंत्री बनाना संभव नहीं है.

चिराग ने कहा कि मैंने पीएम को पत्र के माध्यम से सूचित किया है. अगर उन्हें मेरी पार्टी का सांसद नियुक्त किया गया तो मैं कोर्ट जाऊंगा. उन्हें निर्दलीय सांसद या जदयू से मंत्री बनाया जाए तो कोई दिक्कत नहीं.

Related Articles

Back to top button