Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भाजापा की विजय संकल्प यात्रा में नड्डा,शाह ,और राजनाथ सिंह, मोदी भी शामिल |

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक की और राज्य के चार हिस्सों से विजय संकल्प यात्रा आयोजित करने का फैसला लिया।

बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे। राज्य भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों से ‘विजय संकल्प यात्रा’ आयोजित करने का फैसला किया है। उनके लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

पीएम मोदी भी बैठक में हो सकते हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक, इन रैलियों का समापन लखनऊ में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इन यात्राओं की तिथि और मार्ग अभी तय नहीं किया गया है। भाजपा के जो कार्यक्रम चल रहे हैं और जो भविष्य में होंगे, उन पर पार्टी में चर्चा हुई है। यह भी तय किया गया है कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यवस्थित पंजीकरण होगा।

नड्डा गोरखपुर और कानपुर, राजनाथ सिंह अवध जाएंगे
स्वतंत्र देव ने यह भी बताया कि नड्डा गोरखपुर और कानपुर जाएंगे। राजनाथ सिंह अवध और काशी जाएंगे जबकि अमित शाह इन बूथ सम्मेलनों के लिए ब्रज और राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जाएंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बैठक में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति चौकस रहने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले बुधवार को भाजपा घोषणापत्र समिति ने भी घोषणापत्र की रूपरेखा पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपनी पहली बैठक की थी।

Related Articles

Back to top button