Breaking
मानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफचंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहीं
उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी जी ने छठ और कार्तिक पूर्णिमा सार्वजनिक अवकाश का ऐलान |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जनता को मिला दो दिन का अवकाश , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भावनाओं को देखते हुए छठ और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. बुधवार 10 नवंबर आज छठ पूजा और 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व सहित कार्तिक मास के मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

घाटों की सफाई के आदेश
छठ पर्व को देखते हुए सीएम योगी ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, पार्किंग और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि लोगों को मेलों के आयोजन की अनुमति लेने में कोई समस्या न हो, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है.”

उन्होंने ‘पंचकोसी’ और ‘चौदह कोसी परिक्रमा’ का उदाहरण दिया, जो 14 नवंबर से अयोध्या में शुरू होगी. प्रवक्ता ने बताया कि हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर मेला, 19 नवंबर को वाराणसी में देव दीपावली और बलिया में दादरी मेले का आयोजन किया जाएगा. इसी तरह एटा, बरेली, कानपुर और रायबरेली में भी कई मेले आयोजित किए जाएंगे.

राज्य में बनें रैन बसेरे
योगी आदित्यनाथ ने तापमान में गिरावट को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से रैन बसेरा बनाने को भी कहा है. उन्होंने कहा, “इस साल बहुत ठंड पड़ने की उम्मीद है और इसे देखते हुए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए. स्थानीय नगर निकायों के सहयोग से पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ, चौराहे या किसी मूर्ति के नीचे न सोए.”

उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया था. हालांकि, यह आदेश कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button