Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

फुटबॉल मैदान पर लहराएगा यूपी विधानसभा का परचम — तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश विधानसभा के खिलाड़ी करेंगे गोवा में दमखम का प्रदर्शन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 22 सदस्यीय फुटबॉल टीम घोषित कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 08 से 15 दिसंबर 2025 तक गोवा के कैम्पाल फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
टीम में विधानसभा सचिवालय, उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन होना राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—श्रीकांत कानौजिया,संजय कुमार, तथा प्रवीण मिश्र।
इन खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल के दौरान बेहतरीन कौशल, अनुशासन और फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए टीम में स्थान प्राप्त किया।
प्रस्थान से पूर्व खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विधानसभा सचिवालय परिवार एवं सहकर्मियों ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विधानसभा सचिवालय के लिए गौरव की बात है और खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button